Breaking News

हैदराबाद की लड़ाई में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा को ललकारा, कहा-नरेंद्र मोदी को भी लाकर आज़मा लो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस बीच हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी नेताओं को चुनौती दी है कि वो चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाकर  आजमा लें और देखें कि बीजेपी इस शहर में कितनी सीटें जीतती हैं।

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “आप नरेंद्र मोदी को पुराने शहर में ले आइए और चुनाव प्रचार कीजिए। हम देखते हैं कि क्या होता है? यहां उनकी बैठकें और रैलियां आयोजित करवा लें हम देखेंगे कि आप कितनी सीटें जीतते हैं?”

ओवैसी ने आगे कहा, “ये नगरपालिका चुनाव है, फिर भी वे विकास के बारे में बात नहीं करेंगे। हैदराबाद एक विकसित शहर बन गया है, कई मल्टी नेशनल कंपनियां यहां स्थापित की गई हैं, लेकिन भाजपा हैदराबाद के ब्रांड नाम को नीचे लाकर इसे नष्ट करना चाहती है।”

बता दें कि हैदराबाद से चार बार सांसद ओवैसी द्वारा प्रधानमंत्री को तब चुनौती दी गई है जब बीजेपी ने वहां चुनाव जीतने के लिए अपने धुरंधरों को उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा बीजेपी वोटरों के ध्रुवीकरण के लिए भी काम कर रही है। उसके नेता ग्रेटर हैदराबाद के पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-