Breaking News

ब्रेकिंग :मसूरी देहरादून रोड का हिस्सा बारिश में बहा, कई वाहन फंसे

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून ।  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर जारी है। बीते रोज दून मसूरी रोड का 50 मीटर हिस्सा बारिश के चलते बह गया। 12 मीटर चौड़ी सड़क का महज एक मीटर हिस्सा ही बचा हुआ है।

सड़क बह जाने से वहाँ दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क सही करने में लगभग दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है। इस दौरान पुलिस को वाहनों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल दून का मसूरी से संपर्क कट गया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार दून मसूरी बैंड के नजदीक पानीवाला बैंड पर सड़क सुबह से ही धंसने लगी थी। अधिशासी अभियंता जे एस चौहान ने बताया कि कि सड़क की हालत देखते हुए यहाँ भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।  बीती देर शाम लगभग  छह बजे सड़क का 50 मीटर भाग बह गया। आज सुबह से सड़क की सुरक्षा दीवार का नए सिरे से निर्माण शुरू किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त भाग काफी लंबा है, लिहाजा इसमें कई दिन लग जाएंगे। यदि मौसम ने साथ दिया तो 15 से 20 दिन के भीतर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गायक दलेर मेंहदी के समर्थन में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर उठे सवाल; उत्तराखंड की सांस्कृतिक छवि पर भी बहस

🔊 Listen to this @विनोद भगत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-