Breaking News

काशीपुर :राशन विक्रेता के गोदाम से लाये जा रहे थे 24 कट्टे चावल, मामले की जांच शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर। उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल द्वारा आज पकड़ा गया राशन मंझरा स्थित गोदाम में ले जाया जा रहा था।  पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह इन कट्टों को मझरा स्थित एक गोदाम से ला रहा था।

उपजिलाधिकारी ने पुलिस को मौके पर बुलाकर उक्त वाहन मय चावल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच के आदेश खाद्य पूर्ति निरीक्षक को दिये गये है। बता दें कि राशन से लदे छोटा हाथी वाहन को आज उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल ने डिजाइन सेंटर के समीप पकड़ा था।  और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वाहन में चावल के 24 कट्टे रखे थे। चालक के मुताबिक वह उक्त चावल को मंझरा स्थित एक गोदाम से ला रहा था।

उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्यपूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच करने के आदेश दिये। वहीं गोदाम सील कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने एक सूचना के आधार पर आज दोपहर डिजाइन सेंटर के निकट सरकारी राशन से लदा छोटा हाथी वाहन पकड़ लिया।   उपजिलाधिकारी ने पुलिस को मौके पर बुलाकर उक्त वाहन मय चावल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

 प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मझरा रोड स्थित मदर कालोनी  में अरशद नामक व्यक्ति का गोदाम है। चावल के ये कट्टे वहीं से ले जाये जा रहे थे। गोदाम में सरकारी राशन की खाली बोरी व चावल बिखरे पाये गये है। अरशद की पत्नी शबाना के नाम से सरवरखेड़ा में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-