Breaking News

आपका रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है :आशीष बॉबी

काशीपुर ।  एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर नगर के समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान आयोजित सुरक्षित रक्तदान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सीमाओं के प्रहरीयों और आम नागरिकों को जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। 

 शिविर में कांग्रेसी नेता व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोड़ा बॉबी ने कहा कि रक्त दान करने से हम किसी की जिंदगी बचाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में कोरोना आपातकाल के समय रक्तदान करें। जिससे इस महामारी से लड़ने के लिए रक्त की जरूरतों को पूरा किया जा सके आयोजित शिविर में उन्होंने अपने सहयोगी दर्जन से अधिक युवाओं के साथ रक्तदान किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-