Breaking News

बाजपुर :सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग से शिव मंदिर शिफ्ट किया, मस्जिद भी हटेगी, सार्वजनिक सहमति के बाद प्रशासन की कार्रवाई

@अमित सैनी 

बाजपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के  अनुपालन में आज  प्रशासन ने दोराहा बाजपुर पर स्थित शिव मंदिर को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि  राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिये थे। सभी पक्ष की  सहमति के बाद आज शिव मंदिर को शिफ्ट किए जाने का काम शुरू हो गया है।  सभी की सहमति के बाद पुलिस और प्रशासन ने मंदिर की पवित्र मूर्तियों को दोराहा चौकी स्थित मंदिर में श्रद्धा पूर्वक रख दिया है। मंदिर के लिए अलग से भूमि का चयन भी कर लिया गया है।
 बता दें कि मंदिर के बाद अगले चरण में सड़क किनारे स्थित मस्जिद को भी हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

सार्वजनिक सहमति के बाद इस मस्जिद के लिए भी अलग से स्थान चिन्हित कर वहां मस्जिद बनाए जाने की औपचारिक अनुमति मिल गई है।आज की इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को  मंदिर कमेटी तथा मस्जिद कमेटी द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए जो प्रयास किए गए उसको लेकर भी सर्वत्र सराहना की जा रही हैं। मंदिर तथा मस्जिद को शिफ्ट करने के लिए भूमि दान करने वाले जिम्मेदार नागरिकों का भी योगदान सराहनीय बना हुआ है।

इस मंदिर तथा मस्जिद की शिफ्टिंग को ले कर उपजिलाधिकारी ए पी बाजपेई के  प्रयासों की भी लोग  सराहना कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 6 महीने से वह इस कार्य में लगे हुए थे।  हालांकि अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस दल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की प्रभावी मौजूदगी बनी रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप का होली उत्सव:ग्लैमरस गुलाल क्वीन मन्नू ढिल्लो, मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी नीलम छाबड़ा, मिस फेस्टिव वाइब किरणलीन सेठी बनीं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ऑर्कफ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-