Breaking News

रामायण धारावाहिक में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्यामसुंदर का निधन

नई दिल्ली। रामायण में सुग्रीव की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता  श्याम सुंदर कलानी का आज निधन हो गया। उनके निधन  अरुण गोविल ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

अरुण गोविल ने उनके निधन पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा- मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। रामायण का इस वक़्त डीडी नेशनल पर प्रसारण किया जा रहा है, जिसके चलते सभी किरदार और कलाकार एक बार फिर चर्चा में हैं।

बता दें कि श्याम सुंदर कलानी ने अपने अभिनय आरंंभ रामायण से किया  था।  लेकिन इसके बाद वह अभिनय   में ज्यादा  सक्रिय नहीं रहे। रामायण में सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान सामने आती है। वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं। सुग्रीव और राम की मुलाक़ात हनुमान ने करवाई थी। राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्ज़ा दिया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-