Breaking News

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत 65 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, उत्तराखंड से इन नेताओं को मिली जगह, देखिए पूरी सूची

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2026)

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नए और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम माधव जैसे प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण पद मिले हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की घोषित सूची के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री तथा 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

नई टीम में आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए डॉ. संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने संगठन के विभिन्न मोर्चों, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की हैं।

वसुंधरा राजे और राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव की संगठन में वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

क्रम

पद/दायित्व

नाम

राज्य

1

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वसुंधरा राजे सिंधिया

राजस्थान

2

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड

3

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राम माधव

दिल्ली

4

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बैजयंत जय पांडा

ओडिशा

5

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डी. पुरंदेश्वरी

आंध्र प्रदेश

6

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रेखा वर्मा

उत्तर प्रदेश

7

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

गुजरात

8

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ. भारती प्रवीण पवार

महाराष्ट्र

9

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सरदार मनप्रीत सिंह बादल

पंजाब

10

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लाल सिंह आर्य

मध्य प्रदेश

11

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

प्रो. एस. नागराज

कर्नाटक

12

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

प्रो. तारिक मंसूर

उत्तर प्रदेश

13

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ. मधुचंद्र कर

पश्चिम बंगाल

14

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

बी.एल. संतोष

दिल्ली

15

राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)

शिवप्रकाश

मुंबई

16

राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)

सौदान सिंह

चंडीगढ़

17

राष्ट्रीय महामंत्री

विनोद तावड़े

महाराष्ट्र

18

राष्ट्रीय महामंत्री

सुनील बंसल

दिल्ली

19

राष्ट्रीय महामंत्री

बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा

20

राष्ट्रीय महामंत्री

स्मृति ईरानी

उत्तर प्रदेश

21

राष्ट्रीय महामंत्री

डॉ. सतीश पूनिया

राजस्थान

22

राष्ट्रीय महामंत्री

गजेंद्र पटेल

मध्य प्रदेश

23

राष्ट्रीय महामंत्री

हरीश द्विवेदी

उत्तर प्रदेश

24

राष्ट्रीय महामंत्री

संजय भाटिया

हरियाणा

25

राष्ट्रीय मंत्री

कविता पाटीदार

मध्य प्रदेश

26

राष्ट्रीय मंत्री

के. सुरेंद्रन

केरल

27

राष्ट्रीय मंत्री

डॉ. भोला सिंह

उत्तर प्रदेश

28

राष्ट्रीय मंत्री

डॉ. प्रदीप वर्मा

झारखंड

29

राष्ट्रीय मंत्री

जगदीश ईश्वरभाई पटेल

गुजरात

30

राष्ट्रीय मंत्री

डॉ. संदीप पाठक

दिल्ली

31

राष्ट्रीय मंत्री

फांग्नोन कोन्याक

नागालैंड

32

राष्ट्रीय मंत्री

संगीता यादव

उत्तर प्रदेश

33

राष्ट्रीय मंत्री

अनिल एंटनी

केरल

34

राष्ट्रीय मंत्री

डॉ. एम. वेंकटेश

तमिलनाडु

35

राष्ट्रीय मंत्री

मनोज तिग्गा

पश्चिम बंगाल

36

राष्ट्रीय मंत्री

सिद्धार्थ शंभु

बिहार

37

राष्ट्रीय मंत्री

डॉ. स्वदेश सिंह

दिल्ली

38

राष्ट्रीय मंत्री

मृगांका देव बर्मन

असम

39

राष्ट्रीय मंत्री

रोहन गुप्ता

गुजरात

40

राष्ट्रीय मंत्री

जय प्रकाश

दिल्ली

41

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

पीयूष गोयल

महाराष्ट्र

42

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

राजेश मंगल

राजस्थान

43

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी

तरुण चुघ

पंजाब

44

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री

महेंद्र पांडे

उत्तराखंड

45

नॉर्थ ईस्ट संयोजक

डॉ. संबित पात्रा

ओडिशा

46

नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक

राजीव बब्बर

दिल्ली

47

प्रकोष्ठ संकुल संयोजक

विष्णु दत्त शर्मा

मध्य प्रदेश

48

प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक

ऋतुराज सिन्हा

बिहार

49

प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक

विष्णु वर्धन रेड्डी

आंध्र प्रदेश

50

युवा मोर्चा अध्यक्ष

डॉ. हेमांग जोशी

गुजरात

51

महिला मोर्चा अध्यक्ष

रूप कुमारी चौधरी

छत्तीसगढ़

52

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष

अमरपाल मौर्य

उत्तर प्रदेश

53

किसान मोर्चा अध्यक्ष

बंसीलाल गुर्जर

मध्य प्रदेश

54

एससी मोर्चा अध्यक्ष

शिवेश कुमार राम

बिहार

55

एसटी मोर्चा अध्यक्ष

डॉ. मन्नालाल रावत

राजस्थान

56

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

कुंवर बासित अली

उत्तर प्रदेश

57

मीडिया संयोजक

अनिल बलूनी

उत्तराखंड

58

मीडिया सह संयोजक

आशीष उषा अग्रवाल

मध्य प्रदेश

59

मीडिया सह संयोजक

प्रदीप भंडारी

दिल्ली

60

मीडिया सह संयोजक

सिद्धार्थ यादव

दिल्ली

61

सोशल मीडिया संयोजक

दीपक म्हस्के

छत्तीसगढ़

62

सोशल मीडिया सह संयोजक

प्रीति गांधी

महाराष्ट्र

63

सोशल मीडिया सह संयोजक

शिवानंद द्विवेदी

दिल्ली

64

सोशल मीडिया सह संयोजक

आलोक भट्ट

उत्तराखंड

65

सोशल मीडिया सह संयोजक

अरुण यादव

हरियाणा

उत्तराखंड को भी मिली अहम हिस्सेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया से जुड़े पद पर आलोक भट्ट को भी जिम्मेदारी मिली है।

महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव सहित अन्य महिला नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की नई टीम में संगठन के अनुभव के साथ नए चेहरों को शामिल कर क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई देती है। पार्टी की ओर से घोषित यह नई टीम आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :टांडा उज्जैन चौराहे के पास दर्दनाक हादसा, क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2026) काशीपुर। टांडा उज्जैन चौराहे के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-