Breaking News

काशीपुर: गिरीताल मंदिर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, राम मंदिर और चारधाम के चढ़ावे को लेकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जुलाई 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर काशीपुर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने  गिरीताल मंदिर परिसर में सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने किया।

उपवास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे तथा बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोने एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और आरएसएस से जुड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े नेताओं ने भगवान श्रीराम तथा उत्तराखंड के पवित्र धामों के चढ़ावे को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा आज मंदिरों की संपत्ति की सुरक्षा करने में विफल रही है।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों के चढ़ावे और संपत्ति से जुड़े मामलों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्म पाल सिंह, इंदर सेठी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, इंदू मान, अरुण चौहान, सुभाष पाल तथा त्रिलोक सिंह अधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर मंदिरों की गरिमा और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में एडवोकेट उमेश जोशी, चंद्रभूषण डोभाल, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, सुशील भटनागर, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, एडवोकेट इंदर सिंह, अनिल शर्मा, सुरेंद्र बटला, राजेश शर्मा, रमेश कश्यप, निशित गुड़िया, अक्षित मिड्ढा, विधु शेखर शर्मा, विनोद मल्होत्रा, प्रीत बम्ब, कुलदीप सिंह ऐरी, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, सारिम सैफी, एडवोकेट अब्दुल सलीम, पार्षद अब्दुल कादिर, फिरोज गांधी, राकेश भगत, डॉ. करण पाल सिंह, जगदीश पाल, इकबाल अदीब, शुभम उपाध्याय, शिवकुमार माली, अरविंद शर्मा, पहलवान, गौरव चौधरी, रमेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, इंदर सिंह खाती, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में विपक्षी नेता फंसे? वीएचपी नेता आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र, केजरीवाल, रामगोपाल यादव, संजय सिंह और प्रियंका गांधी के बयान दर्ज करने की मांग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2026) अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-