Breaking News

काशीपुर में रंगोत्सव की धूम: सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, कुमाऊंनी व पूर्वांचल के लोक गायक गायिका सजायेंगे सुरों की महफिल, महापौर दीपक बाली ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2026)

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में रविवार, 1 मार्च को रंगोत्सव (होली मिलन समारोह) का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नगर निगम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

महापौर दीपक बाली ने शनिवार दोपहर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा और इसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में लोकगायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी तथा पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा ब्रज के प्रसिद्ध रास कलाकार फूलों की होली की मनोहारी प्रस्तुति देंगे।

महापौर बाली ने कहा कि काशीपुर के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री आमजन के बीच रहकर लंबे समय तक होली मिलन समारोह में सहभागिता करेंगे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

गौरतलब है कि यह आयोजन निजी स्तर पर किया जा रहा है और इसकी तैयारियां कई दिनों से जारी हैं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग बेसब्री से कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-