Breaking News
.

बिग ब्रेकिंग :पीएम मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, राहुल गांधी के खिलाफ भी एफआईआर हुई थी दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अगस्त 2025)

दरभंगा (बिहार)। बड़ी खबर सामने आई है, जहां इण्डिया ब्लॉक की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी मोहम्मद रिज़वी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सभा में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर वहां मौजूद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। पटना में इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भी भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है और अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या रुख अपनाया जाता है।

 

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-