Breaking News

‘सर बीमार हूं, नहीं कर पाऊंगा ड्यूटी’… आरा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 400 कर्मियों ने दिया आवेदन

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024)

बिहार के आरा के भोजपुर जिले में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव कराने के लिए कर्मियों का चयन और प्रशिक्षण शुरू होते ही वह धड़ाधड़ बीमार भी होने लगे हैं. देखते ही देखते एक, दो, पचास, सौ नहीं बल्कि चार सौ से ज्यादा चुनाव के लिए चयनित पदाधिकारी और कर्मचारी बीमार पड़ गए हैं. अपनी बीमारी का हवाला देते हुए इन चुनावी अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है.

एक साथ ज्यादा संख्या में बीमारी के आवेदन को देख डीएम भी हैरान रह गए. मामले के समाधान के लिए उन्होंने भोजपुर सिविल सर्जन को चिकित्सकों की टीम बनाकर सभी बीमार पदाधिकारी और कर्मियों की जांच का निर्देश दिया गया है. बीमार लोगों की जांच के लिए जिला मुख्यालय में नागरी प्रचारिणी सभागार में तीन दिनों का विशेष कैंप लगाए जाने का निर्देश दिया गया है.

विशेष चिकित्सकों की टीम करेगी जांच

28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष चिकित्सकों की टीम सभी बीमार कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर डीएम को रिपोर्ट भेजेगी. जांच रिपोर्ट में बीमारी की बात सही पाए जाने के बाद बीमार कर्मियों को चुनाव के काम से हटाया जा सकता है या रिजर्व में रखा जा सकता है. चुनाव के काम से हटाने के लिए बीमार कर्मियों के अलावे कई दिव्यांग कर्मियों ने भी आवेदन दिया है. चुनाव के पहले तक दर्जनों ऐसे कर्मचारी हैं जिनके विषय में कोई नहीं जानता था कि वो दिव्यांग हैं, लेकिन चुनाव में ड्यूटी लगते ही दिव्यांग का प्रमाण पत्र जमा करते हुए चुनाव से अलग करने का आवेदन जमा कर चुके है.

जांच के बाद ही खुलेगी पोल

कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पत्नी और मां की गंभीर बीमारी होने का हवाला देते हुए चुनाव के काम से अलग करने का आवेदन दिया है. हालांकि, अब सारे मामले की पोल चिकित्सकों की जांच के बाद ही खुलेगी. इस मामले में डीएम महेंद्र कुमार ने मेडिकल जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्मिक झूठा आवेदन देकर चुनाव में काम नहीं करना चाहता है तो वैसे कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

पांच डॉक्टरों की बनाई गई टीम

जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने आगे बताया की जितने भी आवेदन चुनाव में चयनित कर्मियों ने दिए हैं, उनके लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाया जाएगा. इसमें पांच डॉक्टरों की टीम बनाई गई है. यह टीम आवेदन देने वाले कर्मियों की जांच करेंगी. उन्होंने बताया कि आरा नागरी प्रचारिणी सभागार में सभी कर्मियों की जांच की जाएगी. 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी बीमार कर्मियों की जांच विशेष डॉक्टरों की टीम करेंगी. जांच के दौरान अगर कोई कर्मी सही में बीमार पाए जाते हैं तो उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाया जाएगा या रिजर्व में रखा जाएगा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ये सच है झूठ नहीं :प्रमाणित किया जाता है कि डॉग बाबू (Dog Babu), पिता (Father) कुत्ता बाबू (Kutta Babu), माता (Mother) कुतिया देवी (Kutiya Devi), ग्राम. चौंकिए मत अपने देश में बन गया कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, कार्रवाई की तैयारी

🔊 Listen to this सरकारी पोर्टलों पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-