Breaking News

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं बांसुरी स्वराज, आंख पर पट्टी बांधें आईं नज़र

नई दिल्ली की लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यक्षी और सुष्मा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनाव प्रचार के दौरान चोट लग गई। घायल होने के बाद वे आंख पर पट्टी बांध कर प्रचार करते हुए नज़र आई। इसकी जानकारी बांसुरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

बांसुरी स्वराज ने  सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी आंख में हल्की चोट लग गई, जिसके बाद उन्होंने मोती नगर इलाके में एक डॉक्टर से इलाज कराया है।  इसके लिए बांसुरी स्वराज ने डॉक्टर का शुक्रिया भी किया।

आंख में चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने अपने अभियान जारी रखा। नवरात्रि के पहले दिन बांसुरी सनातन धर्म मंदिर में आयोजित माता की चौकी में शामिल होकर पूजा अर्चना भी की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025) दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-