मुंबई। लीवर में खराबी के चलते हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की हालत गंभीर है और वह तीन दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनके भर्ती होने की बात को गुप्त रखा गया। बताया जा रहा है कि उनका लीवर 25 प्रतिशत ही सही है। बीते 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लीवर की समस्या के बारे में खुदअमिताभ बच्चन कई बार बता चुके हैं कि उनका सिर्फ 25 प्रतिशत लीवर काम करता है।
जानकारी के अनुसार जब अमिताभ बच्चन की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें मंगलवार को दोपहर 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती हुए 3 दिन बीत चुके हैं। लेकिन फिल्म उद्योग का कोई व्यक्ति उन्हें देखने नहीं जा पाया क्योंकि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर गुप्त रखी गई है।


