Breaking News

सालों पहले नीलम कोठारी ने अचानक क्यों छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री? अब खुद बताई वजह

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2024)

साल 1984 में आई फिल्म ‘सनम’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नीलम कोठारी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. लेकिन तब उनके तमाम फैंस का दिल टूट गया था जब सालों पहले अचानक से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. डेब्यू करने के बाद 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. हालांकि, जब वो अपने करियर के पीक पर थीं तो उस समय उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. अब उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है.

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में नीलम कोठारी ने कहा, “80 और 90 के दशक में मैंने एक बड़ा स्टार्ट देखा था. उसके बाद मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी. और फिर उसके बाद मैंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया. फिर ‘फैबुलस लाइव्स’ के जरिए मैंने धमाकेदार एंट्री की. ये सब बहुत शानदार रहा है. मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं, जो मुझे ये मौका मिला. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि ये सब रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा है. यहां तक कि मैंने उतार चढ़ाव भी देखे हैं. मैंने हर चीज देखी है.”

क्यों छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री?

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में नीलम ने कहा, “मैं ईमानदारी से कहूंगी. मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी, क्योंकि मुझे लगा था कि मेरी शेल्फ जिंदगी खत्म हो गई. जब मैं 50 की हुई तो मैं इत्मीनान हो गई थी. बस घर से ऑफिस जाती थी और ऑफिस से घर आती थी और मां और पत्नी होने की जिम्मेदारियां निभाती थी. फिर मैं धमाके के साथ वापस आई. इससे पता चलता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.”

बता दें नीलम ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से कमबैक किया. उन्होंने ये भी कहा, “मैंने उस समय इंडस्ट्री छोड़ दी थी जब मैं टॉप पर थी और लोगों ने मुझे उसी तरह याद रखा, क्योंकि मैं सफल थी.”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

विलुप्त होती कठपुतलियां….आईये इसे भी संरक्षित करें

🔊 Listen to this कुछ धागों के इशारों पर नाचती हुईं ये कठपुतलियां कभी रोमांच …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-