Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०३ दिसम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – षष्ठी रात्रि – ०६:४६ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – श्लेषा रात्रि – ०९:४२ मि. तक उपरांत मघा।
योग – ऐन्द्र रात्रि – ०९:४८ मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि – ०६:४६ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – ०९:४२ मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क रात्रि – ०९:४२ मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२० मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *काशी रामेश्वर तीर्थ में लोटा भण्टा मेला,ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ११:२४ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – ०६:४६ मि. से,यायी जययोग रात्रि – ०६:४६ मि. से ०९:४२ मि. तक,यमघंट योग रात्रि – ०९:४२ मि. से,रवियोग रात्रि – ११:४० मि. तक।*

*कल विशेष -* *रुक्मिणी अष्टमी (बंगाल) चंद्रोदय व्यापिनी,चंद्रोदय रात्रि – ११:२५ मि. पर,दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – १२:१६ मि. तक है,भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – ०७:४८ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है |

आचार्य धीरज द्विवेऊऔदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-