Breaking News

मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं को अर्द्धनग्न कर पीटा गया, देखिए वायरल वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2023)

माल्दा (पश्चिम बंगाल)। मणिपुर के बाद अब देश में एक और राज्य में महिलाओं को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों महिलाओं को भरे बाजार में चोरी के शक में महिलाओं द्वारा ही पीटा गया है।

भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 19 जुलाई की यह घटना माल्दा जिले के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी।

मालवीय ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-