Breaking News

अजब गजब: बंदर के हाथ में चाक आयी तो शुरू कर दी चित्रकारी, देखिए ये दिलचस्प वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2023)

कहते हैं कि बंदर इंसान की नकल बड़ी जल्दी करता है। बंदर के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह अदरक का स्वाद नहीं जानता। लेकिन एक बंदर की अजीबोगरीब हरकत ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

दरअसल एक बंदर के हाथ में चाक आ गयी। फिर क्या था बंदर ने उस चाक से जमीन पर आड़ी तिरछी रेखाएं खींचनी शुरू कर दी। इस दौरान बंदर बड़े व्यवस्थित तरीके से चाक की सहायता से जमीन पर चित्रकारी का कमाल दिखाने लगा। बंदर की इस चित्रकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने शेयर कर दिया। हालांकि यह वीडियो कहां का है यह तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन बंदर की चित्रकारी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-