Breaking News

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बने

वेद भदोला 

नई दिल्ली।  भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  वर्तमान  मौजूदा राज्यपाल सी . विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को नियुक्त किया गया। भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। नैनीताल से सासंद रहे कोश्यारी ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को हुआ था। उत्तराखंड में भाजपा के सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में उनका प्रवास रहा है।  उत्तराखंड में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे है।  उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता भी रहे है।  2008 से 2014 तक राज्यससभा के सदस्य के तौर पर उत्तरखंड से चुने गए थे।  भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस से काफी नजदीकी रखते है। 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था। अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहलगाम हमला: राजनीति नहीं अब रणनीति तय करने की आवश्यकता

🔊 Listen to this @संदीप सृजन पहलगाम की बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-