*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*04 नवंबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – एकादशी रात्रि – 07:06 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद रात्रि – 01:53 मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – ध्रुव दिन – 08:05 मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – तीसरा दिन।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 08:00 मि. से रात्रि – 07:06 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुम्भ रात्रि – 08:08 मि. तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से दिन – 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:33 मि.।
सूर्यास्त – 05:35 मि. ।
व्रत – प्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी,तुलसी विवाह।
पर्व – प्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी,तुलसी विवाह।
आज विशेष
श्रीहरिप्रबोधिनी (देवउठनी,दिठवन) एकादशी,देवोत्थान प्रबोधनोत्सव,श्रीतुलसी विवाहोत्सव आज से पूर्णिमा पर्यन्त,श्रीविष्णुत्रिरात्रि निवृत्ति,भीष्म पंचकारम्भ,अयोध्या अन्तर्गृही परिक्रमा,भद्रा बाद इक्षुरस (गन्ना) प्राशन,भद्रा स्वर्ग की दिन – 08:00 मि. से रात्रि – 07:06 मि. तक।
कल विशेष
प्रातः ही एकादशी पारण,गोवत्स द्वादशी,शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम,चातुर्मास व्रत समाप्त,मन्वादि द्वादशी,आज दाल का दान उत्तम होता है,रवियोग रात्रि – 01:14 मि. से।
राशिफल
मेष राशि – आज धनकोष में वृद्धि की संभावना है। अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
वृष राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंत संभव है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान संभव है।
मिथुन राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप सोचते हैं पर करते नहीं हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
कर्क राशि – आज क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से आप गुजर रहे हैं अतः शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
सिंह राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा है मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या राशि – आज जो करना चाहिये वो करिये अनावश्यक समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
तुला राशि – आज दिन ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव हैं।
वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। विवाह मामलो में शीघ्रता न करें गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।
धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर राशि – आज दिन कम ठीक है। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।काम बनेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871