Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*01 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्थी रात्रि – 02:38 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – 03:03 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – परिघ सायं – 06:56 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 02:26 मि. से रात्रि – 09:14 मि. तक उपरांत पाताल की रात्रि – 02:38 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह रात्रि – 09:14 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:28 मि.।
सूर्यास्त – 06:40 मि.।
व्रत – श्री गणेश चतुर्थी,सोमवार।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,दुर्वा गणपति व्रत,श्रावण सोमवार व्रत,भद्रा मृत्युलोक में दिन – 02:26 मि. से रात्रि -09:14 मि. तक उपरांत पाताल में रात्रि – 02:38 मि. तक,रवियोग दिन – 03:03 मि. तक,लोकमान्य तिलक पूण्य तिथि (स्मृति दिवस)।

कल विशेष

श्री नागपंचमी,तक्षक पूजा,भौमव्रत,श्रीहनुमद्दर्शन,श्री दुर्गा यात्रा,मंगलागौरी व्रत पूजन करने से वैधव्य दोष का शमन होता है,रवियोग दिन – 03:51 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन ठीक है लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन राशि – आज कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कर्क राशि – आज अनावश्यक रूप से कार्य लंबित होंगे। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

सिंह राशि – आज पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

कन्या राशि – आज परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

तुला राशि – आज कई दिनों से अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि – आज मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

धनु राशि – आज किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मकर राशि – आज साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है। कारोबार के समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। अपनों से धोखा हो सकता है।

मीन राशि – आज कार्य क्षेत्र में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चेतावनी :पेपर कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन, बस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-