Breaking News

आधार कार्ड से कैसे जीत सकते हैं तीस हजार रुपये?

यू आई डी ए आई यानी आधार कार्ड बनाने वाली संस्था अब आपको दे रही है 30000 रुपये जीतने का मौका। 18 जून से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में आपको एक छोटा सा काम करना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। 

आपको सिर्फ इतना करना है कि आधार कार्ड से संबंधित 15 सेवाओं पर एक वीडियो बनाना है। जिसकी अवधि 30 सेकेंड से 2 मिनट तक की होनी चाहिए। आपके बनाये हुये  वीडियो की क्वालिटी के साथ ही ऑडियो को भी जांचा जायेगा।

फुल एचडी या हाई रेज़ल्यूशन में बने इस वीडियो का फॉरमेट MP4, HVI, FLV, WMV, MPEG या फिर MOV होना चाहिए।1920x1080px के वीडियो को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।वीडियो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में हो सकता है।ये वीडियो बनाकर उसको यूट्यूब, गूगल ड्राइव या ऑनलाइन फाइल शेयरिंग साइट पर जाकर इसे अपलोड करना होगा। इन साइट्स में से किसी भी एक पर पोस्ट करने के बाद उसका लिंक आपको media.division@uidai.net.in  ई मेल करना होगा। पर भेजना होगा। प्रतियोगिता का परिणाम 31 अगस्त तक ई मेल पर भेजा जाएगा।  लेकिन ध्यान रहे कि वीडियो बनाते समय अपना आधार नंबर और फोटो ब्लर कर दें।  आप विजेता हुये तभी मेल भेजा जाएगा। वीडियो भेजने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2019 है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-