Breaking News

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में चलेंगी धूल भरी आंधी

शब्द दूत ब्यूरो 

हरियाणा और राजस्थान के भागों में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब और दिल्ली के क्षेत्रों के तापमान में कुछ डिग्री की बढ़त देखने को मिली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे हुए जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य भारत और निम्न दबाव वाले क्षेत्र होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने के आसार हैं। तथा उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा के उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और इससे सटे हुए भागों पर बनने की संभावना है।

वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के भागों में पूर्वी हवाएं प्रभावी हो सकती है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के कारण आज यानि 22 जून को दोपहर या शाम के समय पश्चिमी पंजाब तथा राजस्थान के उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत दिल्ली में घने बादल छाये रहेंगे। वहीं कल यानि 23 जून को बारिश में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। इसके अलावा मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश की इन गतिविधियों के दौरान इन राज्यों के अधिकांश भागों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन नमी में बढ़ोतरी होने के कारण दोपहर तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में उमस बनी रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रह सकता है हालांकि रात के समय मौसम सुखद बना रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग :इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या, बाइक पर आये थे हत्यारे, वारदात के बाद हुए फरार, पुलिस मौके पर इलाके में सनसनी

🔊 Listen to this हत्या से पहले किसी का फोटो दिखाया मृतक को @शब्द दूत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-