Breaking News

बड़ी खबर: भारतीय वायुसेना के लापता विमान के टुकड़े मिले

एक सप्ताह पूर्व लापता भारतीय वायुसेना के विमान का सुराग मिल गया है। ज्ञात हो कि 3 जून को असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद  लापता  हो गया था। इस विमान से आखिरी संपर्क दिन में एक बजे हुआ था उसके बाद विमान का कोई पता नहीं लग रहा था। अब वायुसेना के लापता हुए  एंटोनोव AN-32 विमान के संबंध में खबर आ रही है कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लीपो से उत्‍तर में 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एएन-32 विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की है।वायुसेना सूत्रों के  अनुसार  सर्च ऑपरेशन के दौरान Mi-17 हेलीकॉप्‍टर द्वारा यह टुकड़े देखे गये हैं। इस विमान में कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री शामिल थे। अब यह पता लगाने के प्रयास किये जा रहे कि विमान में सवार लोगों का क्या हुआ। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया सिख समाज का सम्मान, गुरु ननकाना साहिब चौक समेत काशीपुर के आठ प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-