Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर अनुज रावत का अभिनंदन किया

अंडर 19 भारतीय टीम के कप्तान रहे

दिल्ली की रणजी टीम में शामिल 

   रामनगर से नितेश जोशी 

     रामनगर   निवासी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर अनुज रावत को    एक विशेष सम्मान समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर देश और रामनगर का  का गौरव बढ़ाने के लिए  पूर्व सैनिकों द्वारा अभिनन्दन किया गया तथा  उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।    याद दिला दें कि अनुज रावत  श्रीलंका में आयोजित अण्डर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुकें है। वर्तमान में अनुज रावत रणजी ट्रॉॅफी प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहें है।इस अवसर पर अनुज रावत ने   भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि   हमारी सेना दुनिया की   सर्वोत्तम सेना है। सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण देश के नागरिक हमेशा अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है।  इस अवसर पर  अपनी ओर से अनुज रावत ने पूर्व सैनिकों को एक क्रिकेट किट भेंट किया ताकि पूर्व सैनिक अपने जोश और जज्बे को बरकरार रख सके। पूर्व सैनिकों ने अनुज रावत की माता श्रीमती आशा रावत को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।  रामनगर के इस होनहार क्रिकेटर के अभिनंदन समारोह में संगठन के अध्यक्ष नवीन पोखरियाल, संरक्षक हरगोविन्द पाण्डे,उप सचिव भूपाल राम,ऑडिटर ताजवर गुसाई,पुष्कर सिंह भंडारी,चन्द्रमोहन मनराल,भगवत सिंह चौहान,बहादुर सिंह भंडारी (सेना पदक),भारत सिंह(सेना पदक) भुवन सिंह डंगवाल,पुरन सिंह बिष्ट,दामोदर जोशी,गुलशन शर्मा,हरेन्द बिष्ट,गौरव,महिपाल सिंह रावत,दिगंबर सैठियाल,हरपाल सिंह डंगवाल और समाजसेवी कृपाल सिंह बिष्ट समेत अनेक लोग उपस्थित थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :देशभर के 60 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2025) नई दिल्ली/बेंगलुरु। देशभर में उस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-