Breaking News

शायर नरेश मलिक के सम्मान में काव्यसंध्या एवं सम्मान समारोह

 

   संजय गिरि
ट्रू मीडिया  कार्यालय में लेखक, कवि, शायर नरेश मलिक के सम्मान में भव्य काव्यसंध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के अध्यक्षता  कुलदीप सलील  ने की, कार्यक्रम के विशेष अतिथि  हरीश अरोड़ा रहे,विशिष्ट  अतिथि  ओम सपरा,  प्रदीप जैन , ओमप्रकाश प्रजापति मौजूद रहे, सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती को नमन कर दीप प्रज्जवलित किया, उसके बाद माँ सरस्वती वंदना प्रिय गोस्वामी ने की, ट्रू मीडिया ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों को ‘ट्रू मीडिया साहित्य सम्मान-2019’ हुंकार मंच की ओर से गौरव सम्मान एवं विभूषण सम्मान, स्मृति चिन्ह, पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया | इस अवसर पर  दिल्ली एनसीआर के चालीस से अधिक कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया, जिसमें नरेश मलिक, सोनी सुमन, अब्दुल कलाम, राकेश गंभीर, मनोज कामदेव, सुधीर सुधाकर, कर्मेश शर्मा, हरीश अरोड़ा, विक्रम रसिक गौर, अमित शर्मा, प्रदीप जैन, ध्रुव कुमार, प्रिया गोस्वामी, अतुल गीता गोस्वामी, डॉ. पन्नालाल, इब्राहिम अल्वी, संजय, भारतेंदु मासूम, संजय कुमार गिरी, विनोद गंगावासी, उमा शर्मा, रंजना नौटियाल, मीनू त्रिपाठी, कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, विनोद भारद्वाज, रमा नील दीप्ती, पारो चौधरी, अंकुर सूरी, अभिषेक झा एवं गोविंद सिंह पवार ने काव्य पाठ किया | इस मौके पर चित्रकार, पत्रकार, कवि संजय कुमार गिरि ने  नरेश मलिक को पेंसिल स्केच भेंट किया, इस कार्यक्रम का मंच संचालन मनमोहक अंदाज में गोविंद सिंह पवार एवं ओमप्रकाश प्रजापति ने किया | इस कार्यक्रम में मौजूद कवि-कवयित्रियों को ट्रू मीडिया ग्रुप एवं हुंकार मंच की ओर से विभूषण सम्मान एवं गौरव सम्मान के साथ पुष्प भेंट कर सम्मानित किया | आखिर में ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया |

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-