Breaking News

कोविड वैक्सीन के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में शुरू हुआ ड्राई रन

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी तैयारियों को परखने और लॉजिटिक्स एवं ट्रेनिंग में खामियों की जांच करने के लिए सभी राज्यों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जा रहा है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कोविन सुविधा का भी परीक्षण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को शुरू करने और उसमें तेजी लाने के लिए कोविन को तैयार किया गया है, जो कि एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। सरकार की ओर से नियुक्‍त पैनल द्वारा सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया निर्मित ऑक्‍सफोर्ड कोविड-19 वैक्‍सीन को मंजूरी देने की सिफारिश करने के एक दिन बाद यह देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों की 259 साइट पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इस कवायद को सभी राज्यों की राजधानियों में कम से कम तीन सत्र स्थलों पर अंजाम दिए जाने का प्रस्ताव है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में इस कवायद को ऐसे जिलों में भी अंजाम दिया जाएगा जहां पहुंचना आसान नहीं है तथा जहां साजो-सामान संबंधी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था नहीं है।

ड्राई रन के लिए तीन सत्र स्थलों में से प्रत्येक के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 25 लाभार्थियों (स्वास्थ्यकर्मियों) की पहचान करेंगे जिन्हें डमी टीका लगाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि इन लाभार्थियों का ब्योरा ‘को-विन’ ऐप पर अपलोड हो।

टीका लगाने के कार्य से जुड़े लगभग 96,000 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। कुल 2,360 भागीदारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण में प्रशिक्षित किया गया है, वहीं 719 जिलों में 57,000 से अधिक भागीदारों को जिला स्तर का प्रशिक्षण दिया गया है। टीका/सॉफ्टवेयर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए राज्य हेल्पलाइन 104 भी (1075 के अतिरिक्त) इस्तेमाल की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-