Breaking News

कंगना पर भड़की उर्मिला मातोंडकर, बोली हिमाचल प्रदेश है ड्रग्स का गढ़, मुंबई का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुंबई। कंगना राणावत को लेकर एक और अभिनेत्री ने मुम्बई को पाक अधिकृत कश्मीर बताये जाने पर नाराजगी जताई है। यही नहीं मुंबई फिल्म उद्योग को को ड्रग्स का केंद्र बताये जाने पर भी उर्मिला मातोंडकर भड़क गयीं हैं।

 प्रतिष्ठित पत्रिका  इंडिया टुडे के मराठी वेब चैनल मुंबई तक से बातचीत में उर्मिला ने बॉलीवुड में चल रही ड्रग्स डिबेट पर भी अपना पक्ष रखा है।

पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें (कंगना) पता है कि हिमाचल प्रदेश ड्रग्स का गढ़ है? कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत क्यों नहीं करनी चाहिए।

कंगना ने अपने ट्वीट में कहा था कि वो ड्रग कनेक्शन का खुलासा करेंगी। इस पर उर्मिला ने कहा, ‘टैक्स देने वालों के पैसों से उन्हें वाई सिक्योरिटी की सुरक्षा क्यों दी गई है जबकि उन्होंने अभी तक ड्रग से जुड़े लोगों का खुलासा नहीं किया है।’

कंगना के मुंबई वाले कमेंट पर उर्मिला ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई सभी की है। जिसने भी इस शहर से प्यार किया इस शहर ने उसे उतना ही प्यार दिया। शहर की एक बेटी के रूप में मैं इस अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब आप इस शहर के बारे में इस तरह के बयान दे रहे हैं तो यह केवल शहर के लिए नही बल्कि यहां के लोगों पर भी कीचड़ उछाल रहे हैं।’

कंगना पर निशाना साधते हुए उर्मिला ने कहा, ‘अगर कोई एक व्यक्ति हमेशा चिल्ला रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच बोल रहा है। कुछ लोगों की आदत होती है हमेशा चिल्लाने की। पहले वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं जब उसमें हार गईं तो फिर वुमन कार्ड खेलती हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-