Breaking News

काशीपुर :चुनावी मोड में आयी कांग्रेस, समस्याओं को लेकर 24 घंटे का लगातार धरना शुरू, भाजपा सरकार पर बरसे, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर 2021)

काशीपुर । काशीपुर महानगर कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। अभी तक प्रदेश नेताओं के निर्देश पर पूरे साढ़े चार साल तक धरना प्रदर्शन करने वाली महानगर कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले शहर की समस्याओं को लेकर एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित कर रही है। आज से 24 घंटे तक प्रदेश सरकार के खिलाफ और शहर की मुश्किलों पर यहाँ महाराणा प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व मे शहर के कांग्रेसी महाराणा प्रताप चौक पर बैठ गये हैं। यह धरन प्रदर्शन लगातार 24 घंटों तक चलेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध शहर की तमाम दिक्कतों को हल न करने का आरोप लगाते हुए हल्ला बोला। सुबह दस बजे सभी कांग्रेस जन यहाँ तंबू गाड़कर बैठे हुए हैं।

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अभी तक के अपने शासन काल में भाजपा सरकार शहर की समस्याओं को हल करने में नाकामयाब साबित हुई है। शहर की प्रमुख समस्या फ्लाईओवर  का निर्माण धीमी गति से किये जाने, नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क समाप्त करने, हाउस टैक्स में वृद्धि तथा द्रोणासागर माइनर की बदहाली जैसी स्थानीय समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा।

कृषि कानूनों को वापस लेने, पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, उपकार सिंह,अब्दुल सलीम एंड, माजिद अली, पीसीसी सचिव अलका पाल, अफसर अली , गौतम मेहरोत्रा जिला उपाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश शर्मा जंगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक अधिकारी, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एंड,अजर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल,चन्द्र भूषण डोवाल, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, राजीव चौधरी, महेंद्र बेदी, वीरजोत सिंह ग्रेवाल, अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, मीनू सहगल, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा,टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ॰ रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, श्रीमती मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, इब्ने हसन लल्ला भैया, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम अकरम, जितेंद्र सरस्वती,सारिम सैफी, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, गीता चौहान ,जय सिंह गौतम, मंसूर अली,राशिद फारुकी , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख हैं। 

   

Check Also

बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंची, कल प्रात: खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मई 2024) केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ जी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-