देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, चालक ने तय किराये से दोगुने पैसे मांगे और विरोध करने पर उन्हें सुनसान रास्ते पर ले गया। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना 21 अक्टूबर की शाम की है। महिला जज ने जजेज कॉलोनी, बलबीर रोड से मालदेवता के पास सौड़ा सरोली जाने के लिए रैपिडो कार बुक की थी। आरोप है कि चालक ने रास्ता बदलकर उन्हें सुनसान जगह पहुंचाया और करीब नौ किलोमीटर जाने के नाम पर अतिरिक्त किराया मांगा। विरोध करने पर उसने अभद्रता की और पुलिस में पहचान होने की बात कहकर धमकाया।
शिकायत में यह भी आरोप है कि चालक बाद में जजेज कॉलोनी के गेट पर पहुंचा और वहां हंगामा करते हुए सुरक्षा गार्ड को भी धमकाया। महिला जज ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



