Breaking News

काशीपुर :6 सितंबर को होगी ‘श्री राधा रानी-श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’, बच्चों से लेकर 16 वर्ष तक के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा

@शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर 2026)

काशीपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को ‘श्री राधा रानी-श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन मानपुर रोड स्थित बाबा रिसोर्ट में नागनाथ मंदिर के पास किया जाएगा।

आयोजक टीम के मुख्य अधिकारी अमित कुमार शर्मा व शालिनी शर्मा ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को चार वर्गों में शामिल किया जाएगा। शिशु वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 3 वर्ष तक, कनिष्ठ वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष तक, वरिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तक तथा समूह वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 16 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयु की गणना 6 सितंबर 2026 से की जाएगी।

प्रतियोगिता में बालक श्री कृष्ण तथा बालिकाएं श्री राधा रानी के रूप में प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतिभागियों को अभिनय, गायन, नृत्य और संवाद आदि के माध्यम से प्रस्तुति देने की अनुमति होगी। प्रस्तुति की अधिकतम समय सीमा दो मिनट निर्धारित की गई है। नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पेन ड्राइव साथ लाने के लिए कहा गया है।

सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोजकों ने अभिभावकों से प्रतिभागियों को घर से ही तैयार करके प्रतियोगिता स्थल पर लाने की अपील की है। प्रतियोगी को प्रतियोगिता स्थल तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था अभिभावक को स्वयं करनी होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। आयु प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की फोटो प्रति प्रतियोगिता से पूर्व शुल्क जमा करते समय उपलब्ध करानी होगी।

प्रतियोगिता के लिए नामांकन व्हाट्सऐप के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसके लिए 9411195101 नंबर पर संपर्क कर नामांकन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद फार्म एवं शुल्क प्रतियोगिता स्थल पर जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, लुहारों वाली गली, निकट मुंशीग्राम चौराहा, मौ. कानूंगोयान, काशीपुर में संपर्क करें।

प्रतियोगिता का आयोजन श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए प्रातः 9 बजे से तथा शिशु एवं समूह वर्ग के लिए दोपहर 12 बजे से निर्धारित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो किस दल को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी? ताजा सर्वे ने बताया देश का सियासी मूड

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (31 अगस्त 2026) अगर आज देश में लोकसभा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-