Breaking News

काशीपुर :श्रीराम संस्थान में सिंह डेंटल क्लिनिक ने लगाया डेंटल चेकअप कैंप

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2026)

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट में सिंह डेंटल क्लिनिक एवं इम्प्लांट सेंटर, रामनगर के सौजन्य से डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

शिविर में सिंह डेंटल की ओर से डॉ. पूजा पंत ने संस्थान के अध्यक्ष  रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा सहित कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का अत्याधुनिक एआई सुविधाओं से लैस स्केनो मशीन के माध्यम से दंत परीक्षण किया। इस दौरान दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई और करीब 30 सेकंड में रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई।

संस्थान के अध्यक्ष  रवीन्द्र कुमार ने रामनगर से आए चिकित्सकों एवं तकनीशियनों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी दंत समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे शिविर लोगों को अपने दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया और दंत जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच कराना आवश्यक है। इससे दंत समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहते हैं।

शिविर के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष  रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में नयी छात्राओं का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2026) काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-