Breaking News

काशीपुर :सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विधि अंतिम वर्ष का शानदार प्रदर्शन, 95% विद्यार्थियों ने हासिल किए 70% से अधिक अंक

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2026)

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर के विधि पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि अंतिम वर्ष के 95 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि शेष सभी विद्यार्थियों ने 68 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम कॉलेज की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।

परिणाम में शालिनी शर्मा पुत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने 85.09 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आफरीन पुत्री मोहम्मद अनीस ने 84.76 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा सुरभि चौहान पुत्री तीरथ सिंह चौहान ने 84.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, स्वाति पुत्री सत्येंद्र कुमार ने 83.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा और राजीव कुमार सैनी पुत्र राम भरोसे लाल सैनी ने 83.02 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबंध समिति के सदस्यों, निदेशकगण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार, प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गिरिताल की बदहाली और वेंडिंग जोन पर कांग्रेस नेता संदीप सहगल का मेयर बाली पर हमला, बोले- जनता जागी तो जनप्रतिनिधियों की कुर्सियां हिल जाएंगी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2026) काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-