@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2026)
काशीपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धनोरी में रामनगर रोड के किनारे युवती का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, धनोरी क्षेत्र में रामनगर रोड के किनारे लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया मृतका की पहचान कांती के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 16 से 20 साल के बीच लग रही है।अभी इस मामले में पुलिस और जानकारी जुटा रही है।
शव सड़क किनारे मिलने के कारण मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत हत्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवती की पहचान तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal