@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2026)
काशीपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड काशीपुर ने 11 केवी विद्युत लाइनों के रिकंडक्टरिंग कार्य के चलते काशीपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार संबंधित फीडरों पर कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बंद रहेगी।
33/11 केवी मानपुर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी टाउन फीडर पर 17, 19, 21, 24 और 27 अगस्त को तथा 11 केवी छावनी फीडर पर 18, 20, 22, 25 और 29 अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन फीडरों से जुड़े रामनगर रोड, विजय नगर, चामुंडा विहार, गिरिताल , बैक कॉलोनी, चीमा चौराहा, रानी पदमामावती कॉलोनी सहित संबंधित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर पड़ सकता है।
इसी तरह 33/11 केवी उपसंस्थान पक्काकोट से जुड़े 11 केवी गौतम नगर फीडर पर 18, 20 और 22 अगस्त तथा 11 केवी मुंशी राम फीडर पर 17, 19, 21, 23 और 25 अगस्त को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गौतम नगर, कल्याण मंडप, आदर्श नगर, मुरादाबाद रोड, मुंशी राम, कानूनगोयान, खालसा, पुरानी सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता इससे प्रभावित हो सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी दूसरी सूचना में 33/11 केवी उपकेंद्र प्रतापपुर से जुड़े 11 केवी एमएचपीएसएसओ फीडर पर 17, 19, 22, 25, 29 और 31 अगस्त तथा 2 और 5 सितंबर को शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान चांदपुर, सोना फार्म, गोपीपुरा,पांडे कॉलोनी, प्रतापपुर, गढ़ीगंज, भोगपुर, रम्पुरा , भगवन्तपुर, धनौरी, पीएसआर इंडस्ट्रीज, कुंडेश्वरी, सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
इसी उपकेंद्र के 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर 20, 23, 27 और 30 अगस्त तथा 3 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना है। इस फीडर से गोल्डन पेपर मिल, जगदंबा प्लाईवुड आदि क्षेत्र जुड़े बताए गए हैं।
33/11 केवी कुंडेश्वरी उपकेंद्र के 11 केवी गुलजारपुर फीडर पर 17, 19, 21, 24, 27 और 31 अगस्त को तथा 11 केवी धीमनपुर फीडर पर 17, 20, 22, 25 और 29 अगस्त को कार्य प्रस्तावित है। वहीं 33/11 केवी उपकेंद्र एनजीओनगर काशीपुर से जुड़े 11 केवी फीडर पर 17, 20, 22, 25 और 29 अगस्त को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों पर संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बंद रह सकती है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने और असुविधा के लिए धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा है कि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने की स्थिति में आपूर्ति सामान्य की जा सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal