Breaking News
प्रतीकात्मक चित्र

काशीपुर :कटोराताल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती गाय की मौत, सड़क पर छोड़े जाने और अवैध पार्किंग पर भी उठे सवाल

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जुलाई 2026)

काशीपुर। शहर के मौ कटोराताल स्थित आई हॉस्पिटल रोड पर बीती रात लगभग ढाई बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर बैठे मवेशियों के बीच से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को कुचलते हुए निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने मृत गाय को देखा तो आसपास रहने वाले उसके मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद गाय मालिक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें हादसा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पशुपालक अपनी गायों को रात के समय खुला छोड़ देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं दूसरी ओर आई हॉस्पिटल रोड पर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा और खुले छोड़े गए पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

25 लाख टन चीनी योग्य गन्ना एथेनॉल में गया, तीन माह में चीनी 40% महंगी; सरकार ने 10 लाख टन आयात को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अगस्त 2026) नयी दिल्ली। देश में चीनी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-