Breaking News

काशीपुर :द्रोणासागर में “खूनी पेड़” की विशाल शाखा गिरी, बड़ा हादसा टला; केडीएफ ने तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2026)

काशीपुर। द्रोणासागर क्षेत्र में मंगलवार प्रातः करीब 6:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों द्वारा “खूनी पेड़” के नाम से पहचाने जाने वाले एक पुराने पेड़ की विशाल शाखा अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर जमीन पर गिर गई। घटना के समय वहां प्रातः भ्रमण कर रहे लोगों की जान बाल-बाल बच गई। कुछ सेकंड का अंतर एक बड़े हादसे में बदल सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय चक्रेश जैन, डॉ. योगराज और प्रमोद  प्रातः भ्रमण कर रहे थे। वे जैसे ही उक्त पेड़ से आगे निकले, उनके पीछे डॉ. आलोक, डॉ. सिरोही और श्री खजाना सिंह आ रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ की भारी शाखा टूटकर नीचे गिर गई। डॉ. आलोक की चीख सुनकर सभी लोग पीछे दौड़े। राहत की बात यह रही कि सभी लोग कुछ ही क्षण पहले उस स्थान से आगे निकल चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शाखा गिरने से काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) द्वारा लगाई गई लाइट की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया कि संबंधित पेड़ अब राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की सूखी और भारी शाखाएं पहले भी कई बार टूटकर गिर चुकी हैं। इसी कारण वर्षों से इसे “खूनी पेड़” के नाम से जाना जाता है। लोगों का आरोप है कि बार-बार खतरे के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

घटना के बाद काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। फोरम ने कहा है कि पेड़ का विशेषज्ञों से तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और यदि इसे खतरनाक पाया जाए तो वैज्ञानिक तरीके से इसकी छंटाई (प्रूनिंग) अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई बिना विलंब के की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई ही जनहित में सबसे बड़ा समाधान है। यदि प्रशासन ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-