Breaking News

 काशीपुर को मिली हाईटेक रोड स्वीपर मशीन, महापौर दीपक बाली ने किया लोकार्पण

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2026)

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर निगम ने लगभग 38 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीन का लोकार्पण किया। महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त, पार्षदों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया।

नगर निगम के अनुसार यह उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन है, जो बारिश के दौरान भी प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। मशीन सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग तथा वैक्यूम होज के माध्यम से कचरा संग्रहण जैसे कई कार्य एक साथ करने में सक्षम है। इसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 धूल नियंत्रण तकनीक का उपयोग किया गया है। साथ ही शून्य टेलपाइप उत्सर्जन और कम शोर के कारण इसे पर्यावरण अनुकूल माना जा रहा है।

लोकार्पण के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और मार्गदर्शन से काशीपुर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए विकास संबंधी वादों को पूरा किया जा रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के लिए भविष्य में भी इलेक्ट्रिक मशीनों की खरीद की जाएगी।

नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नई रोड स्वीपर मशीन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे सफाई कार्य पहले की तुलना में अधिक तेज, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मुक्ता सिंह, अभिषेक गोयल, अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन सहित अनेक पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर को सिंधी समाज की 200 किलो चांदी की ईंटों का दान फिर चर्चा में, वीडियो जारी होने के बाद उठे सवाल,बैंक लॉकर में सुरक्षित होने का दावा, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या।  राम मंदिर निर्माण के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-