Breaking News

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026)

देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारत का लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध और प्रयासों के क्रम में उच्चायोग द्वारा मामले की सतत निगरानी की जा रही है तथा राज्य सरकार को नियमित रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

भारतीय उच्चायोग द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई जानकारी के अनुसार कैप्टन अजय पंत वर्तमान में एचएमपी विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। 19 जून 2026 को उच्चायोग ने जेल की टेलीफोन व्यवस्था के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया था। बातचीत के दौरान कैप्टन पंत ने स्वयं को स्वस्थ बताया और कहा कि उन्हें जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका अपनी पत्नी से नियमित संपर्क बना हुआ है।

उच्चायोग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि इस मामले को यूनाइटेड किंगडम के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के समक्ष भी उठाया गया है, ताकि कैप्टन पंत को समयबद्ध कांसुलर सहायता मिल सके तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों का पूरा संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

उच्चायोग कैप्टन पंत की पत्नी, उनके नियोक्ता एनर्जियोस मैरीटाइम प्राइवेट लिमिटेड, कानूनी प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। कंपनी ने कैप्टन पंत को कानूनी सहायता तथा उनके परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार न्यायालय में पेशी के बाद कैप्टन पंत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। उच्चायोग ने भरोसा दिलाया है कि कैप्टन पंत और उनके परिवार को आवश्यक कांसुलर सहायता एवं सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के हितों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अजय पंत के मामले में राज्य सरकार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित एजेंसियां समन्वित रूप से कार्य करते हुए कैप्टन पंत को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :महापौर दीपक बाली ने राजकीय चिकित्सालय में 63.31 लाख की जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 जून 2026) काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-