Breaking News

दुखद: काशीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र बौड़ाई का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जून 2026)

काशीपुर। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र बौड़ाई का आज नयी दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

59 वर्षीय स्व बौड़ाई पूर्व सैनिक के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे थे। खासकर पर्वतीय समाज में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रहती थी। उनकी पुत्री कुसुम लता बौड़ाई भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर तमाम सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय आंदोलनकारी हैं।

स्व बौड़ाई के निधन पर यहां तमाम सामाजिक संगठनों व अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनकी पुत्री कुसुम लता ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके काशीपुर स्थित निवास पर लाया जा रहा है। जहां कुछ देर उनके अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जायेगा।

शब्द दूत परिवार की ओर से स्व बौड़ाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पूर्व सैनिकों के लिए नई शस्त्र लाइसेंस नीति पर विचार, कानूनी सहायता और अग्निवीरों के भविष्य को लेकर मंथन में धामी सरकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(02 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-