Breaking News

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: सर्वे में भाजपा को स्पष्ट बढ़त, कांग्रेस इतनी सीटों पर जीत की स्थिति में, यूकेडी और बसपा का खुल सकता है खाता

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जून 2026)

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सामने आए एक सर्वे ने प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। 70 विधानसभा सीटों के लिए जारी इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई गई है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। वहीं कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों और क्षेत्रीय दलों की भी मजबूत उपस्थिति दर्ज की गई है।

सर्वे के अनुसार, यदि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और जनमत के आधार पर चुनाव कराए जाएं तो भाजपा 45 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके मुकाबले कांग्रेस को 18 सीटें, निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटें, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) को 1 सीट तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

सर्वे के अनुसार भाजपा को लगभग 64.3 प्रतिशत सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस का आंकड़ा 25.7 प्रतिशत पर बताया गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को 5.7 प्रतिशत, यूकेडी को 1.4 प्रतिशत और बसपा को 2.9 प्रतिशत सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

सर्वे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून कैंट, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी और काशीपुर जैसी सीटों पर भाजपा को मजबूत स्थिति में बताया गया है।

वहीं कांग्रेस को बदरीनाथ, प्रतापनगर, धनोल्टी, चकराता, डोईवाला, झबरेड़ा, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, बागेश्वर, अल्मोड़ा, लालकुआं, नैनीताल, जसपुर, बाजपुर और गदरपुर जैसी सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई गई है।

सर्वे में देवप्रयाग, टनकपुर, भीमताल और रामनगर सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त दिखाई गई है। वहीं द्वाराहाट सीट पर यूकेडी और नानकमत्ता तथा खटीमा सीटों पर बसपा के संभावित प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है।

हालांकि चुनाव में अभी समय है और राजनीतिक समीकरण लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में इस सर्वे को अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उम्मीदवार चयन, स्थानीय मुद्दे, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी अभियान आगामी महीनों में तस्वीर बदल सकते हैं।

डिस्क्लेमर :यह सर्वे विभिन्न मीडिया रिपोर्टों, स्थानीय समीकरणों और जनमत के आधार पर तैयार बताया गया है। वास्तविक चुनाव परिणाम इससे भिन्न हो सकते हैं।

 

 

दल अनुमानित सीटें
भाजपा 45
कांग्रेस 18
निर्दलीय 4
यूकेडी 1
बसपा 2
कुल 70
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पूर्व सैनिकों के लिए नई शस्त्र लाइसेंस नीति पर विचार, कानूनी सहायता और अग्निवीरों के भविष्य को लेकर मंथन में धामी सरकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(02 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-