Breaking News

देहरादून :शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जून 2026)

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत देहरादून जिले के शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई जिला प्रशासन की निगरानी में की गई।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर परगना क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास स्थित सरकारी भूमि पर निर्मित इस अवैध संरचना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को शिकायतें दी गई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने करीब दो सप्ताह पूर्व संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कर भूमि एवं निर्माण संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध मजार को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।
प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 588 अवैध मजारों को सरकारी भूमि से हटाया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर के त्रैवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, हरि प्रकाश शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित; चुनाव प्रक्रिया पर अमित शर्मा ने उठाए सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2026) काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-