Breaking News

आज की सबसे बड़ी खबर :पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और काफिले के मार्ग पर बरामद हुआ विस्फोटक, सुरक्षा में बड़ी चूक,6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उनकी यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस द्वारा इलाके की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स मिला, जिसमें दो जिलेटिन स्टिक, तार, बैटरी, डिजिटल टाइमर और अन्य सामग्री बरामद हुई।

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2026)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा के दौरान सुरक्षा में कथित बड़ी चूक सामने आने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और काफिले के मार्ग के पास विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को बेंगलुरु के बाहरी इलाके स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस द्वारा इलाके की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स मिला, जिसमें दो जिलेटिन स्टिक, तार, बैटरी, डिजिटल टाइमर और अन्य सामग्री बरामद हुई। यह स्थान कार्यक्रम स्थल से लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है।

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बेंगलुरु दक्षिण जिले के एसपी आर. श्रीनिवास गौड़ा ने प्राथमिक जांच के आधार पर एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार अन्य पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच पूरी होने तक सभी निलंबित कर्मी ड्यूटी से दूर रहेंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्फोटक सामग्री प्रधानमंत्री के वास्तविक गुजरने वाले रास्ते पर नहीं मिली, लेकिन इतनी संवेदनशील यात्रा के दौरान विस्फोटक सामग्री का मिलना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय माना जा रहा है। डीआईजी सेंट्रल रेंज ने बताया कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध सामग्री वहां कैसे पहुंची।

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने इसे “अक्षम्य सुरक्षा विफलता” बताते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री को भारत में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा प्राप्त है और उनके दौरे के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाती है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भवाली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दंपति समेत 2 बच्चों और चालक की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2026) नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-