Breaking News

काशीपुर:महाराणा प्रताप चौक स्थित साइकिल मरम्मत की दो दुकानें और फल की दुकान में लगी आग, सब कुछ जलकर राख, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026)

काशीपुर। शहर के व्यस्त इलाके महाराणा प्रताप चौक पर आज सुबह एक भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे अज्ञात कारणों से साइकिल मरम्मत की दो दुकानों और एक फल की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह दुकानों के ऊपर अचानक चिंगारी और धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद राजीव अरोरा उर्फ बच्चू और पास में जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखे साइकिल के टायर-ट्यूब, अन्य मरम्मत का सामान और फल की दुकान में रखी प्लास्टिक की क्रेट समेत अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी अनिल शर्मा और सोम शर्मा किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। आग लगने की सूचना उन्हें फोन पर दी गई, जिसके बाद वे तुरंत काशीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों के अनुसार घटना में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘मेरे घर में भी एक जेन जी और एक अल्फा जी…’ युवा विद्यार्थी संवाद में सीएम धामी के इस अंदाज पर छात्रों ने बजाईं तालियां, बोले- युवाओं की सोच को करीब से समझता हूं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-