Breaking News

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

@शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026)

काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम तिराहे के पास नए खुले ओरा डिजाइनर बुटीक का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला, महापौर दीपक बाली, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर बुटीक का शुभारंभ किया।

यह बुटीक जसपुर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की धर्मपत्नी श्रीमती अमनदीप कौर और उनकी बहन सिमरनजीत कौर द्वारा शुरू किया गया है। बुटीक की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं क्षेत्र की जनता को आधुनिक और आकर्षक परिधानों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

ओरा डिजाइनर बुटीक की विशेषता यह है कि यहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कपड़े खरीदने के साथ-साथ सिलवाने की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। बुटीक में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, जहां परिधानों की कीमत मात्र ₹700 से शुरू होती है, ताकि अमीर-गरीब सभी अपनी जेब के अनुसार वस्त्र खरीद सकें। इसके साथ ही क्षेत्र के युवक-युवतियों को यहां रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है।

बताया गया कि बुटीक का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं महापौर दीपक बाली द्वारा किया जाना था, लेकिन संयोगवश प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी काशीपुर में ही मौजूद थे। इस कारण वे भी उद्घाटन समारोह में पहुंचे और उनके साथ दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सभी अतिथियों ने मिलकर बुटीक का उद्घाटन किया और भुल्लर परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चावला, राजकुमार गुबर, मनीष चावला, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, लियाकत सिंह, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भुल्लर परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Check Also

पत्रकार राकेश अचल को वाग्धारा नवरत्न सम्मान 13 फरवरी को मुंबई में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026 मुंबई । मध्य प्रदेश के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-