Breaking News
.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, सिर में चोट, आरोपी गिरफ्तार, गुजरात का है निवासी

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2025)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज उस समय हमला किया गया जब वह अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने पहले मुख्यमंत्री का हाथ अपनी ओर खींचा और फिर कथित रूप से उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे सीएम के सिर पर चोट आई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी के रूप में की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की वजह सामने आ सके।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जनसुनवाई के दौरान यह हमला हुआ, जिसके बाद तुरंत डीसीपी और स्पेशल सेल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-