Breaking News

कारगिल युद्ध में सबसे अधिक उत्तराखंड के 75 जवान हुए थे शहीद, गढ़वाल और कुमाऊं रेजीमेंट ने दिखाया अद्वितीय शौर्य

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2025)

नई दिल्ली। 1999 के कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान की घुसपैठ को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया था। इस युद्ध में कुल 527 भारतीय जवान शहीद हुए, जिनमें सबसे ज्यादा 75 जवान उत्तराखंड राज्य से थे।

उत्तराखंड की गढ़वाल राइफल्स और कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने युद्ध में असाधारण साहस और बलिदान का परिचय दिया। गढ़वाल राइफल्स के 47 और कुमाऊं रेजीमेंट के 16 जवान शहीद हुए। इन वीर जवानों की शहादत ने उत्तराखंड को ‘वीरों की भूमि’ की उपाधि दिलाई।

वहीं हिमाचल प्रदेश के भी 52 सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

कारगिल युद्ध न केवल सैन्य विजय का प्रतीक बना, बल्कि यह लड़ाई देशभक्ति, वीरता और बलिदान की ऐसी मिसाल बनी जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-