Breaking News

मौसम पूर्वानुमान: यूपी, उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी लेकिन इन इलाकों में होगी तेज बारिश

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2024)

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी भाग में अगले तीन दिन तक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाक़ों में अगले 5 दिन तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस महीने की 21 तारीख तक तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले चार दिन तक उत्तर-पश्चिमी भाग के मैदानी इलाकों में और अगले दो दिनों तक पूर्वी तथा मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अगले तीन दिन भीषण गर्मी जारी रह सकती है। अगले 5 दिन तक मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। कल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-