Breaking News

ब्रेकिंग :शोले का “कालिया” नहीं रहा, मुंबई में निधन

मुंबई। फिल्म शोले में गब्बर सिंह के डायलॉग तेरा क्या होगा कालिया से मशहूर  दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का  78 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे विजू खोटे ने आज सुबह  अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं। 

विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं। विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है। 

विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे।  उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया।  शोले फिल्म के अलावा उन्हें अंदाज अपना अपना में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-