Breaking News

काशीपुर :रामनगर रोड पर तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत सील, बगैर नक्शे के बन रही थी

काशीपुर । जिला विकास प्राधिकरण ने आज शाम रामनगर रोड पर निर्माणाधीन तीन मंजिला अवैध निर्माण को  सील कर दिया।

जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने बताया कि रामनगर रोड पर अनिल कुमार मित्तल द्वारा अवैध रुप से तीन मंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। जिसके चलते प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। 

श्री तिवारी ने बताया कि  अवैध निर्माण या  प्लानिंग के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार काशीपुर की उपस्थिति में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता बी एस नेगी,अधिशासी अभियंता आनन्द राम,अवर अभियंता अशोक आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 काशीपुर विधानसभा चुनाव 2027: जातीय समीकरण, शहरी-ग्रामीण वोट और नेताओं की सियासी ताकत तय करेंगे टिकट का गणित! कौन होंगे भाजपा कांग्रेस से प्रत्याशी? जानिये पूरा विश्लेषण

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की उलटी गिनती शुरू होने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-