Breaking News

हिंदी दिवस: हिंदी बोलचाल की महाभाषा

@शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर, 2023)

भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की नींव भारत की आजादी के समय ही रख दी गई थी। साल 1946 में 14 सितंबर को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। बाद में नेहरू सरकार बनने पर हिंदी दिवस मनाने का फैसला लेते हुए पहली बार आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया।

हिंदी को हिंदुस्तान की पहचान के रूप में भी जाना जा सकता है। भारत में सैकड़ों भाषा व लिपि बोली-पढ़ी जाती हैं, लेकिन हिंदी राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। कई महान विभूतियों ने हिंदी के महत्व को समझाते हुए इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग की, जिसमें से एक महात्मा गांधी भी थे।

शब्द दूत के सुधि पाठकों को हिंदी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं!

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-